फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi attended a private function organized in Sector 29

Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे नोएडा, कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की

Thu, 12 Feb 2026 04:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 04:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में फॉक्सकॉन द्वारा लगभग 4000 करोड़ की लागत से बन रहे उत्तर प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क की प्रगति की भी समीक्षा की। 21 फरवरी को निर्धारित कार्यक्रम में वे स्वयं शामिल होंगे।

विज्ञापन
CM Yogi attended a private function organized in Sector 29
विकास कार्यों की समीक्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को नोएडा आए और कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की। सेमीकंडक्टर पार्क के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी ली। इससे पहले वह गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति के घर शादी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। सेक्टर-38 में जिला प्रशासन, पुलिस व प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैछक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ सभी विकास परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और योजना संचालन में पारदर्शिता बनी रहे। मुख्यमंत्री ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में फॉक्सकॉन द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क के प्रस्तावित कार्यक्रम की भी समीक्षा की। इसके लिए 21 फरवरी को कार्यक्रम निर्धारित है। इसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि राज्य में निवेश आकर्षित हो और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। इस सेमीकंडक्टर पार्क के बनने से लगभग 3 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परियोजना के संचालन में पर्यावरणीय मानकों का पालन किया जाए और स्थानीय लोगों को इससे अधिकतम लाभ मिले। इस बैठक में तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

हेलीपैड से सीधे पहुंचे कुलपति के घर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंडन से हेलीकॉप्टर से नोएडा आए और उनका हेलीकॉप्टर सेक्टर-38 स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां पुलिस, प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वह काफिले के साथ सेक्टर-29 स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचे और बीस मिनट से अधिक समय तक रूके। वहां सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए और नव दंपति को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। इसके बाद यहां से हेलीपैड पर पहुंचे और वहीं पर अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने की मुलाकात 
मुख्यमंत्री के नोएडा दौरे पर भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान व जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने किसानों को उनके 5 प्रतिशत  आबादी प्लॉट शीघ्र उपलब्ध कराने व लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नबाब सिंह नागर, पूर्व विधायक विमला बाथम, फेानरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन , विनोद शर्मा , राजकुमार बंसल,  मनोज चौहान,  भूपेश चौधरी अर्पित मिश्रा समेत बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित थे। 

टाइमलाइन 
दोपहर बाद 3.30 बजे - सीएम जीआईपी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। 
3.35 बजे: सीएम का काफिला हेलीपैड से निकला। 
3.45 बजे: सीएम का काफिला सेक्टर-29 स्थित कुलपति निवास पर पहुंचा। 
4.20 बजे: सेक्टर-29 से हेलीपैड के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed