फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM will visit Greno on 19th to review trade preparations

Noida News: ट्रेड की तैयारियों की समीक्षा के लिए 19 को ग्रेनो आएंगे मुख्यमंत्री

Mon, 15 Sep 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
CM will visit Greno on 19th to review trade preparations
- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025,
विज्ञापन

- पीएम मोदी कर सकते हैं शुभारंभ, तैयारियां जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी विभाग के प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी तैयारियां जारी हैं।

एक्सपो सेंटर में 25 सितंबर से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का आगाज होगा। 29 सितंबर तक जारी रहने वाले मेले की तैयारी में प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर में ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और करीब दो घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सभी विभाग के प्रमुख सचिव के साथ प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। अगर प्रधानमंत्री का आना तय हो जाता है तो 19 के बाद सीएम 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे और 25 सितंबर तक यहां रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक अभी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन उनके आने के हिसाब से ही तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


1500 से अधिक पुलिसकर्मियों के हाथ रहेगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेड शो के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों पर होगी। इनमें डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, निरीक्षक और उप निरीक्षक से लेकर सिपाही तक शामिल होंगे। वहीं पीएसी की 7 कंपनियां भी तैनात रहेंगी। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने की उम्मीद है लेकिन पुलिस व प्रशासन ने सड़क मार्ग से आने की भी तैयारी पुख्ता कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed