फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM honored the winners of Industrial Ideathon

Noida News: इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन के विजेताओं को सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 22 Aug 2025 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
CM honored the winners of Industrial Ideathon
---12 टीमों को मिले 40 लाख के पुरस्कार, एआई और वेब-थ्री आधारित नवाचार सबसे ऊपर रहे
विज्ञापन

-रेखा गुप्ता बोलीं- युवाओं में है मलबे को सोने में बदलने की क्षमता

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन 2025 के ग्रैंड फिनाले में 12 विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, युवा दिल्ली के विकास की रफ्तार को चार गुना बढ़ा सकते हैं। वे चाहें तो मलबे को भी सोना बना सकते हैं। ये आयोजन दिल्ली को नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

दिल्ली सरकार के पहले इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन का ग्रैंड फिनाले अशोक होटल में हुआ। इसमें दिल्ली के 20 कॉलेजों की 12 टीमों ने बाजी मारी और 40 लाख रुपये के पुरस्कार जीते। इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन की वेबसाइट पर 2 लाख लोगों ने विजिट किया। 1,147 टीमों ने आवेदन किया, जिनमें से 652 लोगों के वैध रहे। इसमें से 124 टीमें प्रीलिम में पहुंचीं, 40 फाइनलिस्ट बनीं और 12 विजेता चुनी गईं। ये आयोजन दिल्ली सरकार के डीएसआईआईडीसी ने एनएसयूटी के साथ मिलकर किया। इसमें एनएसयूटी, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीटीयू, जेएनयू के छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------

हमारी आबादी बोझ नहीं, ताकत है

मुख्यमंत्री ने कहा, भारत की आबादी बोझ नहीं, ताकत है। अगर हम साथ मिलकर काम करें, तो दिल्ली भारत का सबसे बेहतरीन शहर बनेगा। उन्होंने पानी, सीवरेज और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी चुनौतियों को अवसर में बदलने की बात कही। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, दिल्ली कई देशों से बड़ी है। युवाओं के नए विचारों के साथ हम पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
विजेताओं ने पेश किए कई आकर्षक विचार
टीम अल्फा ने एआई आधारित पार्क एन्ड लोड लॉजिस्टिक सिस्टम, इंडस्ट्रियल माइंड्स, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय ने स्मार्ट एसईजेड मॉडल, फुलस्टैक अलकेमिस्ट्स (एनएसयूटी) ने 90 मिनट में वेस्ट को फ्यूल में बदलने वाली ट्रायल मशीन और नेक्स्टजेन कोडर्स (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) ने वेब-थ्री आधारित एमएसएमई प्लेटफॉर्म नेक्सोरा बनाया है। मंजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया कि जल्द ही प्रदूषण और पर्यावरण पर भी आइडियाथॉन होगा। सभी 40 फाइनलिस्ट विचारों को एक कॉफी टेबल बुक में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed