फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM gift to Greater Noida projects worth Rs 1670 crore

ग्रेटर नोएडा को सीएम का तोहफा: 1670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले- बदल रही तकदीर

Tue, 01 Nov 2022 02:00 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 02:00 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है।        

विज्ञापन
CM gift to Greater Noida projects worth Rs 1670 crore
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में लगभग 17 सालों से लंबित चल रही गंगाजल परियोजना शहरवासियों को सीएम योगी ने समर्पित की। इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास भी  सीएम योगी ने किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पहले यह क्षेत्र विकास की योजनाओं में पीछे रहता था। इस क्षेत्र में माफिया हावी रहता था लेकन अब तकदीर बदल रही है। सिर्फ नोएडा ही नहीं पूरे प्रदेश की तकदीर बदल रही है। लोकतांत्रित व्यवस्था में जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान है।   

विज्ञापन

 

सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है।        

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम योगी ने कहा कि अब सीवर का पानी नदियों में नहीं गिरता। अब सीवर सेल्फी प्वाइंट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश की तकदीर बदल रही है। सरकार सबका साथ, सबरा विकास, और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है।

 सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया जो कभी प्रदेश की व्यवस्था का संचालन करते थे और उनके बगैर सत्ता का पत्ता नहीं हिलता था। आज वे जेलों में सड़ते हुए कैसे गिड़गिड़ा रहे हैं ये आप देखते होंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed