फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cloudy skies in the morning; scorching sun in the afternoon caused distress.

Noida News: सुबह छाए बादल, दोपहर में तेज धूप ने किया बेहाल

Thu, 24 Sep 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Cloudy skies in the morning; scorching sun in the afternoon caused distress.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। मानसून विदाई के समय मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नोएडा में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी हुई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और शाम तक मौसम गर्म बना रहा।

आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप और उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में उमस धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अक्तूबर से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
दो दिन पहले खराब श्रेणी में पहुंची नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को सुधार दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 158 और ग्रेटर नोएडा का 173 दर्ज हुआ, जो मध्यम श्रेणी में आता है। दो दिन पहले दोनों शहरों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था। हालांकि, मध्यम श्रेणी की हवा में भी संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed