{"_id":"6463209ca132f66a680ab7a6","slug":"class-8-student-dies-of-cardiac-arrest-while-playing-in-school-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: स्कूल में खेलते समय कार्डिएक अरेस्ट से 8वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: स्कूल में खेलते समय कार्डिएक अरेस्ट से 8वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 16 May 2023 11:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 May 2023 11:50 AM IST
सार
जलपुरा निवासी रोहित सोमवार को स्कूल में खेलते वक्त गिरकर बेहोश हो गया। शिक्षकों ने कुछ देर हाथ-पैर दबाए और पानी पिलाया, लेकिन काफी देर तक होश नहीं आने पर परिजन सूचित कर शिक्षक उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आठवीं के छात्र रोहित सिंह (15) की खेलते समय हृदयाघात से मौत हो गई। छात्र को होश में लाने के लिए अध्यापक प्रयास करते रहे लेकिन काफी देर तक होश नहीं आने पर उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
जलपुरा निवासी रोहित सोमवार को स्कूल में खेलते वक्त गिरकर बेहोश हो गया। शिक्षकों ने कुछ देर हाथ-पैर दबाए और पानी पिलाया, लेकिन काफी देर तक होश नहीं आने पर परिजन सूचित कर शिक्षक उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाध्यापिका नूतन सक्सेना ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद गेट से कुछ दूरी पर छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्होंने छात्र को ओआरएस का घोल दिया। इसके बाद छात्र के पिता को सूचना दी। परिजनों के आने पर रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। इसी स्कूल में छात्र के साथ आठवीं में ही उसका भाई और सातवीं में बहन भी पढ़ती है।
विज्ञापन