फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Class 8 student commits suicide by hanging himself

Noida News: कक्षा आठ के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Class 8 student commits suicide by hanging himself
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में भोला रोड स्थित त्रिवेणी कॉलोनी में कक्षा आठ के छात्र आरव सैनी (13) ने रस्सी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

त्रिवेणी कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार सैनी एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह ड्यूटी पर गए थे। पत्नी प्रतिभा सैनी मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी। घर में दोनों बेटे आरव और वर्चस्व (11) थे। साथ में रह रहा 18 वर्षीय भांजा हर्ष सैनी ट्यूशन गया था। दोपहर करीब तीन बजे प्रतिभा सैनी घर पर पहुंची। छोटे बेटे वर्चस्व सैनी से बड़े बेटे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि भाई ऊपर है। महिला ने उससे बड़े बेटे को बुलाने के लिए कहा। वह बड़े भाई को बुलाने के लिए गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो आरव का शव दरवाजे के ऊपर की विंडो में रस्सी के फंदे के सहारे लटका था। उसने मां को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने धर्मेंद्र को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दरवाजा तोड़ा और आरव को फांसी के फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed