{"_id":"5f2c43448ebc3e4ae445fff6","slug":"clash-between-two-groups-case-filed-against-9-mewat-news-noi5281923173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा, 9 लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दो पक्षों में झगड़ा, 9 लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू। सिलखो गांव में दो पक्षों में रंजिश के कारण झगड़ा हो गया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हाकम निवासी गांव सिलखो ने बताया कि गांव के मोहब्बत पक्ष के लोगों के साथ साल 2018 में हुए झगड़े के कारण उनकी रंजिश चल रही है।
31 जुलाई की शाम जब वह कपड़े की दुकान में बैठा था उसी दौरान आरोपी मोहब्बत, इस्माइल, ताहिर, आसिफ, सहदाब, नासिर, हफीजन, आसूबी और वकीला लाठी-डंडे और रॉड लेकर आए और हमला कर उसे घायल कर दिया। मौके पर बचाने आए परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर दुकान में रखे 15 हजार रुपये लूटने और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि झगड़े के एक दिन बाद आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। इसमें पीड़ित की पत्नी सहित कई परिजन घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी मोहब्बत, इस्माइल, ताहिर, आसिफ, सेहदाब, नासिर, हफीजन, आसूबी और वकीला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।