फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Claims of authorities washed away in waterlogging, people remain upset

जलभराव में बह गए प्राधिकरणों के दावे, लोग रहे परेशान

Sun, 22 Aug 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Claims of authorities washed away in waterlogging, people remain upset
सेक्टर-60 अंडरपास में जलभराव के बीच निकलते वाहन।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में शुक्रवार रात और शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से हुए जलभराव में एक बार फिर नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरणों के दावे बह गए। विभिन्न सेक्टरों, पार्कों व गांवों की सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। ग्रेनो स्थित कलक्ट्रेट परिसर, कई थानों व औद्योगिक इकाइयों में भी जलभराव का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि मुख्य सड़कों पर पानी भरने से रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाती बहनों को गंदे पानी से होकर बस पकड़ने के लिए दौड़ तक लगानी पड़ी। हालांकि, जगह-जगह से शिकायतें मिलने पर प्राधिकरण की टीमें पंप लगाकर पानी निकालने में पूरे दिन जुटी रहीं। बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव लोगों को जरुरी काम के लिए भी घर से निकलने में परेशानी हुई। ग्रेनो के इकोटेक तीन सेक्टर स्थित दमकल केंद्र व न्यू हॉलैंड फैक्टरी के पास व कई प्रमुख बस स्टैंड पर जलभराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर जूते-चप्पल हाथ में लेने को विवश हुए लोग
सूरजपुर स्थित कलक्ट्रेट परिसर में गंदा पानी भर गया। इससे पहले भी यहां पानी भरने के बाद सोशल मीडिया पर ग्रेनो प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा चुके हैं। इसके बाद अधिकारियों ने समस्या से निजात दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए थे। यहां जिलाधिकारी से मिलने समेत अन्य कार्यालयों में कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को पानी में प्रवेश कर ही कार्यालय तक जाना पड़ा। इस दौरान लोग जूते-चप्पल हाथ में उठाकर कलक्ट्रेट परिसर में लोग आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सीईओ ने किया टीम को अलर्ट..
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने परियोजना विभाग के सभी इंजीनियरों को तत्काल समस्या का हाल निकालने के लिए कहा। साथ ही, कहा है कि जहां भी जलभराव की सूचना मिली है, वहां पंप लगाकर तुरंत पानी निकालने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके अरोड़ा ने ग्रेटर नोएडा के लोगों से अपील की है कि जलभराव की स्थिति बने तो प्राधिकरण के कॉल सेंटर नंबर 0120-2336046, 47 48 व 49 पर जानकारी दें, तुरंत जल निकासी के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने जलभराव के स्थायी समाधान भी तलाशने का आश्वासन दिया है। इधर, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीमों ने सेक्टर-48 थाने से लेकर सेक्टर-47, 46, मध्य मार्ग, 75 मीटर रोड, सेक्टर-100 होते हुए व हाजीपुर से आम्रपाली तक का दौरा किया। विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल ही कर्मचारियों को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 एमएम से ज्यादा बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह 3 बजे तक ही 79.5 मिलीमीटर (एमएम) बारिश हुई। शनिवार देर रात तक 120 एमएम से ज्यादा होने की बात मौसम विभाग ने कही है। जलभराव के कारण वाहनों की गति को भी ब्रेक लगा गया। कई प्वाइंट पर जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए। नोएडा सेक्टर-60 अंडरपास में पानी भरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहीं हाल नोएडा एक्सप्रेसवे, पर्थला चौक और गढ़ी चौक पर रहा। यहां मरम्मत कार्य और अंडरपास निर्माण कार्य के कारण वाहनों की कतारें लगी रहीं।

जेवर में बिजली गिरने से युवक की मौत
रामनेर गांव में शनिवार सुबह खेत पर काम करने गया एक युवक मौसम खराब होने से गिरी बिजली की चपेट में आकर बेेहोश हो गया। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र (30 वर्ष) खेतों पर काम करने के लिए गया था। कुछ देर बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ उस पर बिजली गिर गई। परिजनों ने देखा तो जितेंद्र बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। पिता ने बताया कि खेतों पर पहुंचने के बाद आकाश से तेज चमक और आवाज के साथ बिजली गिरती हुई दिखाई दी थी। वहीं, ग्रामीणों ने परिजनों की आर्थिक मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed