फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic amenities

दुबालु माइनर

Tue, 17 Aug 2021 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
नूंह। सरकार ने दुबालु माइनर को नीचा करने के साथ इसका उजीना ड्रेन तक विस्तार करने का फैसला लिया है। इस योजना पर 4 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस समस्या के समाधान के लिए प्रवीण डागर, विधायक कंवर संजय सिंह व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल लगातार प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि कनौली, स्यारौली, मिंडकोला, नौरंगाबाद, दुबालु, गांगोली, खेड़ली दोसा, छपेड़ा सहित कई गांवों में दुबालु माइनर ऊंचा होने के कारण जलभराव की समस्या बनती थी। जिसके कारण खरीफ की हजारों एकड़ में खरीफ की फसल तो नष्ट होती ही थी साथ ही रबी की फसल भी नहीं बोई जाती थी। जिससे कारण किसान पिछले बीस साल से परेशान थे। अब माइनर को खोद कर नीचा किया जाएगा और इसे छ्छेड़ा गांव से आगे पाइप के जरिए उजीना ड्रेन में डाला जाएगा।
विज्ञापन

इस मांग को नूंह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और हथीन में विधायक प्रवीण डागर ने जोरशोर से मुख्यमंत्री के सामने रखा। उम्मीद है कि अगले एक महीने में इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर गांवों के लोगों में खुशी है उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रवीण डागर का आभार प्रकट किया है।
पलवल और नूंह की सांझी समस्या
विधायक प्रवीण डागर ने बताया कि यह पलवल व नूंह जिले के किसानों की सांझी समस्या थी। कई सिंचाई मंत्री रहे, लेकिन इसे पूरा नहीं करा पाए। उन्होंने इस मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने प्राथमिकता से रखा, तो उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए घोषणा की। कागजी मशक्कत के बाद इस काम के लिए 4 करोड़ 61 लाख की राशि मंजूर की गई है। अगले एक महीने में माइनर की खुदाई व विस्तार का काम शुरू करा दिया।
फोटो ऱ् सरकार द्वारा जारी किया आदेश की कॉपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed