{"_id":"6af5c2617958221ea6022161","slug":"city-livens-up-for-chhath-elaborate-security-arrangements-in-place-at-the-ghats-grnoida-news-c-1-noi1095-4927286-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छठ को लेकर शहर में बढ़ी रौनक, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छठ को लेकर शहर में बढ़ी रौनक, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
नोएडा। ओषधि पार्क में छठ घाट
नोएडा (संवाद)। सूर्यदेव की आराधना और लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। अलग-अलग सेक्टरों और सोसाइटियों में बनाए जा रहे छठ घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम, साफ-सफाई और रोशनी के इंतजाम किए गए हैं।
सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ की ओर से करीब 120 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा घाट तैयार किया जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश रॉय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 से 12 चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही घाट के आसपास करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। वहीं सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आदर्श छठ पूजा समिति की ओर से करीब 200 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा घाट तैयार किया गया है। वहीं, सेक्टर-91 स्थित मेडिसिनल पार्क में भी तैयारियां चल रही हैं। छठ पूजा कल्चरल एक्सप्रेसवे समिति की सदस्य नम्रता नारायण ने बताया कि यहां आसपास की 12 से 15 सोसाइटियों के लोग हर साल पूजा करने पहुंचते हैं। सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में श्री सूर्यदेव पूजा समिति की ओर से 60 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा घाट बनाया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-71, सेक्टर-66 समेत अन्य स्थानों पर भी लोगों के हिसाब से घाट तैयार किए जा रहे हैं।
छठ पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगी है। बृहस्पतिवार को लोगों ने सूप, दउरा, बांस की टोकरी, नारियल, फल, फूल और मिठाई की खरीदारी की। पूजा में इस्तेमाल होने वाले गन्ने की मांग भी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में 30 से 50 रुपये प्रति पीस मिलने वाला गन्ना अब करीब 80 रुपये में बिक रहा है। दुकानदारों के मुताबिक पूजा की एक टोकरी तैयार करने में औसतन 400 से 500 रुपये तक खर्च हो रहे हैं।