फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Bus Terminal: Now planning to provide space for weddings and offices

सिटी बस टर्मिनल : अब शादी ब्याह और ऑफिस के लिए जगह देने की योजना

Sun, 25 Feb 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
City Bus Terminal: Now planning to provide space for weddings and offices
सिटी बस टर्मिनल को शादी समारोह के लिए किराये पर देने की योजना
विज्ञापन

टर्मिनल का उपयोग नहीं होने पर प्राधिकरण की तैयारी, कुछ ऑफिस भी किए जा सकते शिफ्ट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 में 157 करोड़ की लागत से बने सिटी बस टर्मिनल का उपयोग नहीं होने पर प्राधिकरण अलग-अलग योजनाओं पर विचार कर रहा है। इसी कड़ी में अब इस जगह को बैंक्वेट हॉल के तौर पर उपयोग कराने की योजना है, साथ ही इसमें कुछ ऑफिस भी शिफ्ट किए जा सकते हैं।

योजना के मुताबिक, यहां परिवहन निगम को लाने और बसें चलाने पर मंथन किया गया, लेकिन परिवहन निगम ने पूरा बस अड्डा यहां लाने से इन्कार कर दिया। ऐसे में यहां से केवल पांच बसें चलती रहीं। इसके बाद प्राधिकरण ने इस टर्मिनल का वाणिज्यिक स्पेस बेचने के लिए योजना निकाली गई। सोच यह थी कि अगर वाणिज्यिक दुकानें बिक जाती हैं तो यहां फुट फॉल बढ़ेगा, लेकिन प्राधिकरण की यह स्कीम भी फेल हो गई। यहां दुकान को लेने कोई नहीं आया।
विज्ञापन

इसके बाद खाली पड़ी जगह के उपयोग के लिए फूड फेस्टिवल, सिटी ऑफिस, अपैरल थीम पर प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, लेकिन यह योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई। इसकी कार्य योजना बनी या नहीं, इसकी सूचना भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यहां प्राधिकरण ने एक और योजना तैयार की। इसके तहत प्राइवेट ऑपरेटरों को लाने की बात सोची गई। अधिकारियों का तर्क रहा कि ओला-उबर जैसी एजेंसियों के पास वाहनों के खड़े होने के लिए कोई तय स्थान नहीं है। ऐसे में इनको यहां लाने पर प्राधिकरण को राजस्व मिलेगा, लेकिन यह योजना भी सफल नहीं हो पाई।
अब नई योजना के तहत टर्मिनल को बैंक्वेट हॉल परिसर की तर्ज पर चलाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत यहां की जाने वाली शादियों के लिए बड़ी जगह भी मिलेगी, साथ ही प्राधिकरण को राजस्व भी मिलेगा। इसके अलावा कुछ वर्क सर्किलों के कार्यालय को यहां शिफ्ट किया जा सकता है।


---
संचालित हो सकती है सिटी बस सेवा

नए बस टर्मिनल से भविष्य में सिटी बस सेवा के तहत ई-बसों का संचालन हो सकता है। सिटी बसें प्राधिकरण की ओर से संचालित होंगी, हालांकि अब तक तय नहीं है कि शहर में ई-बसें कब आएंगी।


---

सिटी बस टर्मिनल परिसर में फुट फॉल बढ़ाने के लिए शादी समारोह आदि की बुकिंग की जा सकती है, साथ ही यहां वर्क सर्किल के ऑफिस आदि शिफ्ट करने की योजना तैयार की जा रही है। ई-बसों के संचालन के दौरान भी इस टर्मिनल का उपयोग हो सकेगा। - लोकेश एम., सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed