{"_id":"60fbc7588ebc3e586a5a58ea","slug":"cisce-icse-isc-result-2021-10th-12th-results-cisce-org-cisce-2021-board-result-of-10th-and-12th-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE, ISC Result 2021: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE, ISC Result 2021: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देखें
Sat, 24 Jul 2021 03:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Jul 2021 03:18 PM IST
सार
सीआईएससीई का दसवीं का पास परसेंटेज 99.98 है, बाहरवीं का 99.76 प्रतिशत। बाहरवीं में लड़कियां फिर लड़कों से आगे रही हैं, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.86 रहा है। वहीं लड़कों का 99.66 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों को सीआईएससीई की वेबसाइट से देखा जा सकता है।
सीआईएससीई का दसवीं का पास परसेंटेज 99.98 है, बाहरवीं का 99.76 प्रतिशत। इस बार दसवीं में लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत बराबर रहा। वहीं बाहरवीं में लड़कियां फिर लड़कों से आगे रही हैं, लड़कियों का पास परसेंटेज 99.86 रहा है। वहीं लड़कों का 99.66 प्रतिशत रहा है।
उत्तर प्रदेश का दसवीं का पास परसेंटेज 99.95 और बाहरवीं का 99.71 फीसदी रहा। वहीं उत्तराखंड का दसवीं का 99.96 और बाहरवीं का 99.85 फीसदी रहा।
भारत में दसवीं का रिजल्ट दक्षिण क्षेत्र में 100 फीसदी रहा है। जबकि बाहरवीं का 99.91 प्रतिशत रहा है। बता दें कि इस साल मैरिज लिस्ट नहीं बनेगी। बोर्ड ने कोरोना के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
बोर्ड की वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों को एसएमएस से भी प्राप्त किया जा सकता है। मालूम हो कि इस बार कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा ना होने के कारण नतीजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए गए हैं।
सीआईएससीई बोर्ड से संबद्धित स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्र को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।
इसी तरह 12 वीं के छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आईएससी अपना सात अंकों का यूनिक आईडी टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।

रीचेकिंग की सुविधा नहीं, अंकों को लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
परीक्षा रद होने के कारण इस बार विद्यर्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं की रीचेकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं यदि किसी विद्यार्थी को अंकों की गणना को लेकर कोई आपत्ति होगी तो विद्यार्थी को अपने स्कूल को इसका कारण बताते हुए लिखित आवेदन करना होगा। इसकेलिए बोर्ड ने समाधान तंत्र विकसित किया।
जिसकेबाद स्कूल उस पर विचार करेंगे और विद्यार्थी के कारण से संतुष्ट होने के बाद ही उसे सीआईएससीई केपास भेजेंगे। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को एक अगस्त तक का समय दिया है। स्कूलों को स्पष्ट कर दिया गया है कि आवेदन की समीक्षा स्कूल प्रमुख के भेजने पर ही की जाएगी।
बोर्ड अपना निर्णय स्कूल प्रमुख को ही बताएगा। यदि समीक्षा केबाद रिजल्ट में कुछ बदलाव होता है तो बोर्ड इसकी सूचना स्कूल को देगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तंत्र के तहत अंकों की गणना में हुई त्रुटियों का ही सुधार किया जाएगा।