फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Circle rate may increase, decision will be taken in August

बढ़ सकते हैं सर्किल रेट, अगस्त में होगा फैसला

Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Circle rate may increase, decision will be taken in August
ग्रेटर नोएडा। जिले में चार साल बाद सर्किल रेट बढ़ सकते हैं। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। तीनों प्राधिकरणों की आवंटन दरों का आंकलन किया जा रहा है। आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक जमीन के सर्किल रेट में बदलाव होने की उम्मीद है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अगस्त तक इस पर फैसला होगा। हाल ही में यमुना प्राधिकरण ने आवंटन दरों में पांच प्रतिशत इजाफा किया हे। शनिवार से बढ़ी दरों को लागू भी कर दिया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी बोर्ड बैठक में आवंटन दरों में चार प्रतिशत इजाफा किया था।
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच दोनों प्राधिकरणों ने यह कदम उठाया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि कृषि श्रेणी सर्किल रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक श्रेणी की जमीन के सर्किल रेट का आंकलन किया जा रहा है। काफी जगह प्राधिकरण की आवंटन दरें और सर्किल रेट में अंतर है। इस अंतर को खत्म किया जाएगा जहां पर सर्किल रेट कम है, वहां बढ़ेगा। जुलाई माह तक पुराने सर्किल रेट ही लागू रहेगा। अगस्त में सर्किल रेट लागू करने से पहले नई दरों पर फैसला किया जाएगा। इस संबंध में शासन से भी दिशानिर्देश आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

चार साल पहले हुआ था बदलाव
जिला प्रशासन ने चार साल पहले सर्किल रेट में बदलाव किया था। तब कुछ श्रेणी में सर्किल रेट बढ़ाने के साथ कम भी किए गए थे। इसका कारण प्राधिकरण की आवंटन दरों से अंतर होना था। उसके बाद से सर्किल रेट में बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल कोरोना के कारण बदलाव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्राधिकरणों ने आवंटन दरों में इजाफा किया है। इसका आंकलन किया जा रहा है। उसके बाद फैसला लिया जाएगा। शासन से भी दिशानिर्देश मिलने का इंतजार है।
- सुहास एलवाई, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed