फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chithera land scam: The accountant of Chithera village, posted for nine years, suspended

चिटहेरा भूमि घोटाला: नौ साल से तैनात चिटहेरा गांव का लेखपाल निलंबित

Sun, 22 May 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chithera land scam: The accountant of Chithera village, posted for nine years, suspended
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी दादरी ने चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है। चिटहेरा भूमि घोटाले में लेखपाल की बड़ी लापरवाही मिली है। लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

चिटहेरा गांव में पट्टों की जमीन के क्रय-विक्रय में नियमों को ताक पर रखा गया था। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के आधार पर चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद ने भूमाफिया यशपाल तोमर समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया, लेकिन अब दादरी एसडीएम ने वादी व लेखपाल शीतला प्रसाद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दादरी एसडीएम आलोक गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को एसडीएम कार्यालय से अटैच किया गया है। साथ ही, विभागीय जांच शुरू कर दी है। चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच लेखपाल के पास थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी। जांच में लेखपाल की लापरवाही सामने आई है। शीतला करीब नौ साल से चिटहेरा गांव में लेखपाल थे। यशपाल समेत नौ पर एफआईआर दर्ज कराने में अब लेखपाल की जगह किसी अन्य को वादी बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से जल्द इस संबंध में एक और शिकायत दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कानूनगो को वादी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करनी है तो सीधे आकर मिलें : एडीएम
चिटहेरा भूमि घोटाले में नए-नए नाम सामने आ रहे है। इससे जुड़े लोग भी काफी सहमे हुए हैं। ऐसे में कुछ लोग इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि अगर घोटाले के संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देनी है या शिकायत करनी है तो वे सीधा अधिकारियों से मिलें। किसी भी दलाल के चक्कर में नहीं आएं। अगर कोई दलाल मिलता है तो उसकी जानकारी तत्काल दें। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed