फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chintels management surprised at repeated valuations and money hikes

Noida News: बार-बार मूल्यांकन और पैसा बढ़ाने पर चिंटेल्स प्रबंधन हैरान

Wed, 25 Jan 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Chintels management surprised at repeated valuations and money hikes
कहा-सोसाइटी के कुछ गैर प्रभावित लोग अन्य में भ्रम पैदा कर रहे
विज्ञापन


5500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के अपने प्रस्ताव को उचित ठहराया



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में हादसा ग्रस्त डी टावर के फ्लैटों की कीमत का बार-बार मूल्यांकन और उसके बाद पैसा बढ़ाए जाने पर चिंटेल्स प्रबंधन ने हैरानी जताई है। साथ ही कहा है कि मूल्यांकन पर कुछ ऐसे लोग जो हादसे से प्रभावित भी नहीं हैं, वही आपत्ति कर रहे हैं। ऐेसे में वास्तविक प्रभवित लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
जिला प्रशासन को लिखे पत्र में चिंटेल्स प्रबंधन की ओर से सीनियर मैनेजर लीगल राकेश कुमार ने कहा है कि प्रशासन के मूल्यांकन करने वालों ने पहली बार 5200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से फ्लैटों की कीमत तय की थी। इसके बाद कुछ मुट्ठी भर लोगों के लगातार गैर वाजिब दबाव के चलते मूल्यांकन करने वालों ने कीमत को 5900 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक बढ़ा दिया। यह दर अब 6300 तक हो चुकी है। कुछ मुट्ठी भर गैर प्रभावित लोग अन्य लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। चिंटेल्स की ओर से 5500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर दी गई थी, वह पूरी तरह उचित थी।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि चिंटेल्स इस मामले को हल करने के लिए पिछले एक वर्ष से प्रशासन के सभी निर्देश मान रहा है। 50 से अधिक परिवारों को अपनी ओर से किराया दे रहा है। हर प्रकार की जांच में सहयोग कर रहा है। इस हादसे की जांच अब सीबीआई कर रही है। इसमें हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लग जाएगा। साथ ही हादसे के कारण का भी पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोसाइटी के ई, एफ, जी और एच टावर की हालत को देखते हुए यहां के रहने वालों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रस्ताव चिंटेल्स ने दिया लेकिन कुछ ही लोगों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। ऐेसे में अगर हादसा होता है तो यह उनकी जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed