फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children's hospital, senior secondary school to be built in Yeida area

यीडा क्षेत्र में बनेगा बच्चों का अस्पताल, चार बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटित

Fri, 03 Sep 2021 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Children's hospital, senior secondary school to be built in Yeida area
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने शुक्रवार को मेडिकल और केमिकल आदि अलग-अलग कारोबार से जुड़ी तीन कंपनियों व एक संस्था को लगभग 10 एकड़ भूमि आवंटित की है। इससे क्षेत्र में 325 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक कंपनी कोरोना के कारण बच्चों का 5 हजार वर्ग मीटर में अस्पताल बनाएगी। वहीं, केमिकल, इंक आदि का उत्पाद करने वाली कंपनी यहां 275 करोड़ का निवेश करेगी। जबकि एक कंपनी यहां सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाएगी।
विज्ञापन

कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह और अन्य अधिकारियों की शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक हुई। प्राधिकरण ने मैसर्स यूफ्लैक्स लिमिटेड को सेक्टर-32 में 40 हजार वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया। यहां संस्था 275 करोड़ का निवेश करेगी। इस संस्था को यूपी सरकार ने मेगा सुपर मेेगा श्रेणी के अंतर्गत भूमि आवंटित की है। ये यहां केमिकल्स, इंक, कोटिंग और गोंद आदि का उत्पादन करेगी। इससे 850 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस कंपनी की शाखाएं मैक्सिको, नाइजीरिया, हंगरी आदि में भी हैं। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए फिरोजाबाद के बाल रोग विशेषज्ञ मैसर्स एपेक्स मल्टीस्पेशियल्टी हॉस्पिटल समूह को सेक्टर-20 में 5 हजार वर्गमीटर भूखंड आवंटित किया है।
विज्ञापन

ये समूह यहां 28 करोड़ का निवेश करेगा। कंपनी 500 लोगों को रोजगार देगी। साथ ही, क्षेत्र के लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुंबई के जाने माने शिक्षण संस्थान श्रीविले पार्ले केलवानी समूह को सीनियर सेकेंडरी स्कूल निर्माण के लिए सेक्टर-22 ई में भूखंड आवंटित किया गया। यह संस्था बेहतरीन मैनेजमेंट कॉलेज का संचालन करती है। वहीं, सामाजिक संस्था नोएडा लोक मंच को ओल्ड ऐज होम निर्माण के लिए दो हजार वर्गमीटर भूखंड आवंटित किया गया है। संस्था यहां 5-6 करोड़ का निवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed