फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children of laborers will get bicycle after passing 10th

10वीं पास करने पर श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी साइकिल

Thu, 11 Feb 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children of laborers will get bicycle after passing 10th
कलेक्ट्रेट में कर्मकार प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते श्रम विभाग के अधिकारी । - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बिल्डरों व ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें सचिव ने जानकारी दी कि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद श्रमिकों के बच्चों को साइकिल सहायता योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त पीके सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य श्रमिकों के पंजीयन/नवीनीकरण व बोर्ड की योजनाओं की जानकारी देने के साथ जागरूक करना था। उन्होंने 17 योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने कहा कि कोविड-19 के कारण श्रमिकों को अपेक्षा के अनुसार योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। श्रमिकों की कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीयन कराया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण स्थल पर योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए बोर्ड भी लगाने के लिए कहा है। उप श्रमायुक्त ने कहा कि जिले के बिल्डर्स व ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों को श्रमिक पंजीयन व योजनाओं की जानकारी दी जाती रहेगी। इसके अलावा बिल्डर्स निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा देने के लिए कहा है। सचिव ने उप श्रमायुक्त से कहा है कि रोज दो निर्माण साइटों पर भ्रमण कर श्रमिकों को सुविधाओं और पंजीयन के बारे में भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed