फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child labour is a crime

Noida News: बालश्रम कराना अपराध

Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Child labour is a crime
सिद्धार्थनगर। एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शुक्रवार को बालश्रम उन्मूलन पर जागरूकता बैठक हुई। बांसी उपजिलाधिकारी कक्ष में हुई बैठक में व्यापार मंडल, ईंट भट्ठा संचालकों एवं व्यवसायी शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बालश्रम कराना कानूनन अपराध है। इसके लिए नियोक्ता को दंडनीय प्रावधानों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बालश्रम अधिनियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये तक का अर्थ दंड एवं एक वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बालकों को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है और उन्हें किसी भी प्रकार के श्रम में लगाना उनके भविष्य के साथ अन्याय है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने कहा कि समाज में बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों और समाजसेवियों से अपील की कि वे ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीओ बांसी सुजीत राय, बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी, बीडीओ मिठवल सौरभ कुमार पांडेय, एएचटी से एसआई भीम सिंह, चिकित्साधीक्षक बसंतपुर डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, चिकित्साधीक्षक मिठवल डॉ. राजीव कुमार रंजन, वरिष्ठ सहायक जीडी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed