{"_id":"685056f3cd91d3e011033455","slug":"chief-secretary-will-review-progress-of-construction-of-noida-airport-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की कल समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव, उड़ान संचालन की बाधाओं की होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की कल समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव, उड़ान संचालन की बाधाओं की होगी पहचान
Mon, 16 Jun 2025 11:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:10 PM IST
सार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य 2024 के अंत तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन विभिन्न तकनीकी और व्यवस्थागत कारणों से अब तक कोई फाइनल ऑपरेशनल डेट घोषित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
- फोटो : X @jewar_airport
विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह करेंगे। यह समीक्षा बैठक स्थल पर निरीक्षण के साथ-साथ प्रोजेक्ट साइट पर संबंधित एजेंसियों के साथ आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजना की समयसीमा, निर्माण गुणवत्ता, उड़ान संचालन की वास्तविक स्थिति और बाधाओं की पहचान करना है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव सुबह 11 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से यह अब तक की उच्चस्तरीय समीक्षा मानी जा रही है, जिससे संकेत मिलते हैं कि सरकार इस परियोजना के प्रति गंभीरता से नजर रख रही है और अब किसी भी प्रकार की देरी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य 2024 के अंत तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन विभिन्न तकनीकी और व्यवस्थागत कारणों से अब तक कोई फाइनल ऑपरेशनल डेट घोषित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन