फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chief secratary deploid orders regarding corona

टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर दें विशेष ध्यान

Mon, 17 Aug 2020 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
chief secratary deploid orders regarding corona
नूंह। कोरोना विश्वव्यापी महामारी है। जिसकी अब तक कोई दवाई नहीं बनी है। लोग इस वायरस को लेकर अभी भी काफी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक खुद कंटेनमेंट जोन का दौरा करें और सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है। यह बातें सोमवार को प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्र्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि तीन चीजों टेस्टिंग, ट्रेसिंग व ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि मास्क पहनने के मामले में प्रशासन को लोगों पर सख्ती करनी होगी। जिससे कि लोग इसे अपनी आदत में शामिल करें। वहीं इस समय में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शनों से लोगों को दूर रहना होगा। अगर किसी संगठन या व्यक्ति की बहुत जरूरी मांग है तो वे दो या तीन लोग आकर अपना मांग पत्र सौंपें। उनकी हर बात को जिला प्रशासन गंभीरता के साथ लेगा। यह राष्ट्रीय आपदा का समय है, इसमें प्रदर्शन करना बहुत बड़ा संकट पैदा कर सकता है। उपायुक्तों को निर्देश दिए कि प्रदर्शन के संबंध में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हर रोज पता होना चाहिए कि उनके जिले में कितने संक्रमित आए हैं। वेंटिलेटर पर मरीज है तो उसकी पूरी डिटेल तुरंत भेजी जाए। सामाजिक कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाए। कहीं भी सामाजिक दूरी व मास्क का नियम नहीं टूटना चाहिए। बैठक में ड्रेनेज व तालाब के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जिले में ड्रेनेज कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है। मुख्य सचिव ने जिले के जिन गांवों मे तालाब नहीं हैं, उनकी सूची भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed