फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister Yogi Adityanath To Visit Ghaziabad Noida And Meerut Review Corona Position On Ground Zero live Update

नोएडा में बोले सीएम योगी: यूपी में युद्धस्तर पर होगा टीकाकरण, गांवों में संक्रमण रोकने का काम जारी

Sun, 16 May 2021 02:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 May 2021 02:40 PM IST
सार

सीएम योगी की एनटीपीसी सभागार में प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। यूपी में टीकाकरण और तेज करेंगे। यूपी में युद्धस्तर पर टीकाकरण होगा।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath To Visit Ghaziabad Noida And Meerut Review Corona Position On Ground Zero live Update
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीन जिलों के दौरे पर हैं। सीएम योगी गौतमबुद्धनगर जिले में पहुंच गए हैं। हिंडन एयरबेस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नोएडा के बॉटनिकल गार्डन हेलीपैड पर उतरा। यहां से सीएम योगी का काफिला इंदिरा गांधी कला केंद्र पहुंचा। नोएडा के सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर में सीएम योगी ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सीएम योगी की एनटीपीसी सभागार में प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। यूपी में टीकाकरण और तेज करेंगे। यूपी में युद्धस्तर पर टीकाकरण होगा। गांवों में संक्रमण रोकने का काम जारी है। यूपी में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट जारी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में लगातार कमी हुई है, प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 22 फीदसी तक गया था और आज ये 5 फीसदी से कम है। उत्तर प्रदेश 1.5 करोड़ वैक्सीन प्रदेश के नागरिकों को उपलब्ध करा चुका है। वैक्सीन वेस्टेज 21-22 फीसदी से घटकर 2-3 फीसदी हुआ है। यूपी में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग के लिए टीम का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही है, इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी से अपनी कार्ययोजना बनानी शुरू की है। प्रशासन से हर जनपद में महिलाओं और बच्चों के लिए एक डेडिकेटेड अस्पताल तैयार करने के लिए कहा गया है।

इसके बाद सीएम योगी का दोपहर को मेरठ पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरेगा। शाम पांच बजे तक वह मेरठ में रहेंगे। कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश भर में दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद 17 मई (सोमवार) को मुजफ्फरनगर में निरीक्षण करके दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय विमान से सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से वाया कार सीधे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आगरा, गोरखपुर, मथुरा समेत कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि एएमयू में शिक्षकों की हो रही मौत की हकीकत जानने यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि एएमयू में 16 में से 10 मौतें कोरोना से हुई हैं। अधिकांश शिक्षकों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं ली थी।

मंडल में 61 वेंटिलेटर चालू  
साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों और एएमयू वीसी व अन्य चिकित्सकों के साथ सीएम योगी ने बैठक की थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अलीगढ़ मंडल में एक्टिव केस घट रहे। सभी जनपद में जांच बढ़ा रहे हैं। ऑक्सीजन लगातार भेजी जा रही है। 161 वेंटिलेटर मंडल में चालू हैं। 


कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई
सीएम योगी ने मथुरा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई चल रही है, पिछले 12 दिन में पूरे प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या कम हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की पहली लहर में एल-वन, एल-टू और एलथ्री अस्पताल थे। पहली लहर में एक पॉजिटिव व्यक्ति एल-वन अस्पताल में ही ठीक हो जाता था। लेकिन दूसरी लहर में स्थिति बदली है, अब ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed