{"_id":"60e128c88ebc3e8c0a596fb0","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-asaduddin-owaisi-is-a-big-leader-of-our-nation-if-he-has-challenged-bjp-for-2022-assembly-elections-then-bjp-worker-accepts-his-challenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी बोले-असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी चुनौती स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी बोले-असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेता, भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी चुनौती स्वीकार
Sun, 04 Jul 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:49 AM IST
सार
पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा लगाए चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है, तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव में मिली जीत पर कहा कि यह एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य को कोरोना से पूरी तरह नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की और पंचायत चुनाव में भाजपा ने 75 में से 67 सीटें जीती हैं।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा लगाए चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम लोकसभा या विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो आरोप ईवीएम पर आता है, तब उन्होंने मांग की थी कि बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बैलेट पेपर से चुनाव हुए तो अब वो प्रशासन पर आरोप लगाने लगे।
अखिलेश यादव के छोटे दलों के साथ गठबंधन करने के बयान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भी गठबंधन हुए हैं, जनता सबको देख चुकी है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के लिए जब प्रदेश की जनता जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर आगे बढ़ने के लिए तत्पर हो तो ये गठबंधन कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और हमारे सहयोगी दल 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। भाजपा 300 से अधिक सीटे जीतकर आगे बढ़ेगी इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को (2002 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती स्वीकार कर ली है। इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में (2002 में) सरकार बनाएगी।
Asaduddin Owaisi is a big leader of our nation. If he has challenged BJP (for 2022 Assembly elections) then BJP's worker accepts his (Asaduddin Owaisi) challenge. There is no doubt that BJP will form government in Uttar Pradesh (in 2022): Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/93fUPShYFk
— ANI UP (@ANINewsUP) July 3, 2021