फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Checked the quality of sweets at the shops, SDM and DSP inspected in view of Diwali

दुकानों पर जांची मिठाइयों की गुणवत्ता, दिवाली के मद्देनजर एसडीएम और डीएसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Checked the quality of sweets at the shops, SDM and DSP inspected in view of Diwali
Checked the quality of sweets at the shops, SDM and DSP inspected in view of Diwali
फिरोजपुर झिरका। दिवाली के मद्देनजर उपमंडल नागरिक अधिकारी (एसडीएम) रणबीर सिंह और डीएसपी सतीश कुमार ने शहर के मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की और गोदामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आतिशबाजी पर लगे प्रतिबंध को लेकर दुकानों का निरीक्षण किया गया। मिठाइयों की दुकानों पर गुणवत्ता की जांच की गई। मिठाइयों की गुणवत्ता और सही तौल को लेकर उपमंडल अधिकारी नागरिक ने पहले भी विक्रेताओं को दिशा-निर्देश जारी किए थे। मेवात क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर उपमंडल नागरिक अधिकारी तथा डीएसपी ने शहर के समस्त दुकानदारों को मास्क और सामाजिक दूरी के पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ थाना प्रबंधक अरविंद कुमार, सिटी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार व काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

बाजारों में पुलिस बल तैनात
बाजारों में सुरक्षा को लेकर थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र की निगरानी में शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य बाजारों में लगातार पुलिस जवानों द्वारा गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed