फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating the people of America by pretending to solve the problem, three arrested

Noida News: समस्या के निदान का झांसा देकर अमेरिका के लोगों से ठगी, तीन पकड़े

Sun, 04 Feb 2024 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Cheating the people of America by pretending to solve the problem, three arrested
फर्जी कॉल सेंटर से माइक्रोसॉफ्ट-एपल के कर्मी बनकर ऐंठ रहे थे पैसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
बाहरी जिला साइबर सेल ने अमेरिका के नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। आरोपी खुद को एपल और माइक्रोसॉफ्ट का कर्मचारी बताकर समस्या का निदान करवाने का आश्वासन देकर ठगते थे। आरोपियों की पहचान शुभम चौधरी, अखिल बरडिया और राहुल गुसाईं के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच लैपटॉप, चार मोबाइल और दो वाईफाई राउटर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम विहार फर्जी कॉल सेंटर चलाकर आरोपी अवैध रूप से वीओआईपी कॉलिंग गेटवे को दरकिनार कर सरकार को करोड़ों का नुकसान कर रहे थे। आरोपी कॉल करने के लिए एक्स-लाइट जैसे उच्चस्तरीय तकनीकी सॉफ्टवेयर और टीम व्यूअर व एनीडेस्क जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी अमेरिका में रहने वाले लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूल कर रहे थे। जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि आरोपियों के लैपटाॅप में नोट पैड और एक्सेल शीट मिली हैं, जिसमें पीड़ितों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी व ठगे गए पैसे का विवरण लिखा हुआ है। पुलिस जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने कितने की ठगी की है। रानी बाग निवासी 12वीं पास शुभम गिरोह का सरगना है। पिता से विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर मां के साथ रहता है। राजौरी गार्डन निवासी अखिल ने बीकॉम की पढ़ाई की है, जबकि हरिनगर निवासी राहुल ओपन से बीबीए कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed