{"_id":"64db0d7953284cf2c204be03","slug":"cheating-of-1-20-lakh-from-a-young-man-in-the-name-of-part-time-job-in-noida-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर युवक से 1.20 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर युवक से 1.20 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 15 Aug 2023 11:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:00 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर सेक्टर जू-2 निवासी युवक 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित भरत सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर सेक्टर जू-2 निवासी युवक 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित भरत सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में भरत ने कहा कि आठ मार्च को उसके व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का संदेश आया था। उसमें एक लिंक भी दिया गया था। लिंक में बताया गया था कि कुछ पैसा जमा करोगे तो बढ़कर वापस आएंगे। इस पर पीड़ित ने पहली बार 200 रुपये जमा किए तो 250 रुपये वापस आ गए। उसके बाद पीड़ित ने कई बार में 1.20 लाख रुपये जमा करा दिए। लेकिन उसे पैसे वापस नहीं मिले। आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख और का ट्रांजक्शन कराने को कहा। जिसके बाद पीड़ित ने केस दर्ज करा दी।
विज्ञापन