फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated of Rs 14 lakh on the pretext of earning money sitting at home

Noida News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगे

Wed, 19 Jun 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 14 lakh on the pretext of earning money sitting at home
घर बैठे कमाई का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात की, पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से 14 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सेक्टर-53 निवासी सूरज आचार्य ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर 16 मई को मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम नौकरी कर मुनाफा कमाने की बात थी। इसके बाद महिला के नंबर को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। ठगों ने महिला से प्रीपेड टास्क के तहत निवेश पर मुनाफा कमाने का तरीका बताया। झांसे में आने के बाद मुनाफा कमाने के चक्कर में महिला ने ठगों के बताए गए खाते में 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पहली बार में पांच हजार, दूसरी बार में बीस हजार, तीसरी बार में 55 हजार, चौथी बार में एक लाख 70 हजार, पांचवीं बार में तीन लाख 50 हजार, छठी बार में चार लाख और सातवीं बार में भी चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। महिला को आभासी खाते में मुनाफे की रकम भी दिखाई दे रही थी। जब महिला ने खाते से रकम निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकाल पाई। पैसा वापस करने की बात कहने पर जालसाजों ने महिला को टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed