फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated 50 on the pretext of getting a job

Noida News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 को ठगा

Fri, 03 Mar 2023 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Cheated 50 on the pretext of getting a job
खुद को कंपनी का निदेशक बताकर करता था जालसाजी, गाजियाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन

-----------------
08 माह से दे रहा था वारदात अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी पश्चिम जिला साइबर सेल ने नामी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले जालसाज को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कंपनी का निदेशक बताकर संपर्क करता था और बाद में सत्यापन शुल्क, सुरक्षा सहित अन्य मदों में पैसे लेने के बाद उन्हें फर्जी ऑफर लेटर सौंप देता था। आरोपी 8 माह में 50 से अधिक लोगों को ठग चुका था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, कंपनी निदेशक के नाम के पांच विजिटिंग कार्ड और दो पहचान पत्र बरामद किए हैं।

सुभाष प्लेस स्थित एग्रो कंपनी के महाप्रबंधक सचिन कुमार ने 27 फरवरी को उत्तर पश्चिम जिला के साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में कई लोगों ने उनकी कंपनी से संपर्क किया। लोगों ने बताया कि कोई व्यक्ति उनकी कंपनी का निदेशक बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा है। जालसाज ने अपना नाम सचिन ढाका बताया है। जांच में पता चला कि आरोपी नौकरी के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन संपर्क कर साक्षात्कार कर झांसा देता था। निरीक्षक विजेंद्र की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने जालसाज के बैंक खाते और कॉल डाटा की जांच की। तकनीकी जांच कर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाकर 2 मार्च को गाजियाबाद में छापा मारकर सचिन ढाका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह लग्जरी जिंदगी जीने के लिए आसानी से पैसा कमाना चाहता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नौकरी चाहने वालों का विवरण प्राप्त करता था और फिर खुद को प्रतिष्ठित कंपनी में निदेशक बताकर संपर्क करता था। पैसे लेने के बाद वह नंबर को ब्लॉक कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed