{"_id":"6600758de1af4e545c093264","slug":"chargesheet-filed-in-murder-by-stabbing-and-dragging-with-bike-grnoida-news-c-1-lko1064-1536672-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाकू मार बाइक से घसीटकर हत्या में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाकू मार बाइक से घसीटकर हत्या में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू मार बाइक से घसीटकर हत्या में चार्जशीट दाखिल
- बरौला गांव में आपसी रंजिश में मेहंदी हसन की हुई थी हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बरौला गांव में ई-रिक्शा चालक मेहंदी हसन को चाकू मार बाइक से घसीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में बताया गया है कि मेंहदी हसन की हत्या आपसी रंजिश की वजह से की गई थी। वारदात में दो युवकों अनुज और नितिन की प्रत्यक्ष भूमिका रही जबकि एक अन्य को साजिश रचने का आरोपी माना गया है। चार्जशीट सौ से अधिक पन्नों की है। अब इस मामले में पुलिस एनएसए की कार्रवाई करेगी।
अहम है कि 20 जनवरी को बरौला गांव में अनुज और नितिन ने 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मेंहदी हसन की चाकूओं से गोदकर बरौला गांव में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों आरोपी मेंहदी हसन को बाइक में बांधकर बरौला पुलिस चौकी पहुंच गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। इसकी जांच में पता चला था कि वर्ष 2018 में मेहंदी हसन ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद मेहंदी हसन के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज मेहंदी हसन से रंजिश रखता था। हाल के दिनों में कोर्ट में मेहंदी हसन और अनुज के बीच कई बार कहां सुनी हुई थी। इसी को लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी।