{"_id":"605f88c68ebc3e59096274c2","slug":"chaos-on-the-streets-after-drinking-alcohol-will-go-to-custody-noida-news-noi574032193","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर शराब पीकर मचाया उत्पात तो जाना पड़ेगा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर शराब पीकर मचाया उत्पात तो जाना पड़ेगा हवालात
विज्ञापन
नोएडा। होली के त्योहार पर शराब पीकर हुड़दंग करने या फिर शराब के नशे में घर से बाहर निकलकर उत्पात मचाने पर हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। कमिश्नरेट पुलिस ने थाना स्तर पर 22 टीमों को गठन किया है। जिसकी मॉनिटरिंग एसडीएम और एसीपी करेंगे। आला अधिकारी भी मॉटिरिंग के लिए होली के दिन सड़कों पर उतरेंगे। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लव कुमार ने कहा है कि कोई भी उत्पात मचाए तो इसकी सूचना 112 नंबर पर दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण इस साल पुलिस और प्रशासन सख्ती बरतने के लिए योजना बना रहा है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले और शराब पीकर सड़कों पर निकले वाले लोगों की पुलिस जांच करेगी। यदि शराब के नशे में लोग मिले तो उनको पुलिस गिरफ्तार करेगी। हर थाने में तीन-तीन टीमें ब्रेथएनलाइजर के लिए भी नियुक्त की गई हैं। जो सादा कपड़ों में तैनात रहेंगी। सभी थानाक्षेत्र की सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
दिल्ली से सटे होने के कारण डीएनडी, एनआईबी, सेक्टर-62, खोड़ा और स्पाइस आदि स्थानों पर सघन चेकिंग रहेगी। वहीं जिले भर में तीन हजार से अधिक लोगों को मुचलकों में पाबंद किया है।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी और धार्मिक स्थलों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
ग्रेटर नोएडा। होली और शब-ए-बरात एक साथ होने और पंचायत चुनाव करीब होने के कारण पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। किसी भी विवाद व अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस लगातार गांव-गांव जाकर शांति की अपील कर रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ा पहरा रहेगा। कहीं से भी पुलिस को किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को मिलती है तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए रिजर्व पुलिसकर्मियों की भी जिले भर में तैनाती कर दी गई है। वहीं, खुफिया विभाग, दमकल कर्मियों, डॉग स्क्वॉयड, ड्रोन ऑपरेट टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा जबरन रंग लगाने वाले, धारा-144 का उल्लंघन करने वाले और हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।