फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Changes in GST are a milestone for the economy: CM

जीएसटी में बदलाव अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर : सीएम

Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Changes in GST are a milestone for the economy: CM
रेखा गुप्ता ने कहा - नए बदलावों में देश के हर वर्ग का रखा गया ध्यान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि जीएसटी में नए सुधार अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले हैं। साथ ही, मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी को पूरी तरह से शून्य करने को ऐतिहासिक कदम बताया।



जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद नए सुधारों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार और दिल्ली के नागरिकों ने इन सुधारों का स्वागत किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण धन्यवाद के पात्र हैं। इन निर्णयों से आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा। अब हर नागरिक स्वतंत्र रूप से जीवन बीमा ले सकेगा। यह कदम न केवल आर्थिक सुरक्षा देगा बल्कि सामाजिक न्याय मजबूत करेगा। शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी खत्म करना विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी राहत है। इससे शिक्षा सस्ती और सुलभ होगी। हर बच्चा बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकेगा। नए बदलावों में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। कृषि क्षेत्र और नवीकरणीय ऊर्जा पर दी गई जीएसटी छूट से देश और दिल्ली दोनों को व्यापक लाभ होगा। दिल्ली सरकार लंबे समय से सौर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। ये निर्णय उन प्रयासों को नई गति देगा। काउंसिल की बैठक में हर बिंदु पर गंभीर विचार-विमर्श के बाद जो फैसले लिए गए वे न केवल दूरदर्शी हैं बल्कि देश की आर्थिक विकास यात्रा में बेहद मजबूत कदम साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed