फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CEO out on inspection of projects, 40 lakh fine

परियोजनाओं के निरीक्षण पर निकलीं सीईओ, 40 लाख जुर्माना

Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
CEO out on inspection of projects, 40 lakh fine
गोशाला का निरीक्षण करतीं सीईओ। अमर उजाला
नोएडा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सीईओ ने चार संविदाकारों पर दस-दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर कई वर्क सर्किल के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई।
विज्ञापन

सीईओ सबसे पहले सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास निर्माणाधीन गोशाला पहुंचीं। यहां धीमी गति से काम चल रहा था। उन्होंने वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक को चेतावनी जारी करने और संविदाकार पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि अगर 30 मार्च तक कार्य पूरा नहीं होता है तो वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि और संविदाकार पर दस लाख का अतिरिक्त जुर्माना लगाएं।
विज्ञापन

सेक्टर-96 स्थित निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन के कार्य की गति भी धीमी मिलने पर उन्होंने कहा कि अगर अगस्त तक संविदाकार ने कार्य पूरा नहीं किया तो उसे काली सूची में डाल दिया जाए। गांव बसई में एक वाणिज्यिक भवन के अवैध निर्माण को उन्होंने तत्काल ही बंद कराने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पर्थला फ्लाईओवर के कार्य को देखा। उन्होंने इस काम को जून के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। सेक्टर-91 के वेटलैंड सिविल, विद्युत और उद्यानीकरण संबंधी कार्यों पर उन्होंने असंतोष जताते हुए वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-8 को चेतावनी और संविदाकार पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, यह भी कहा कि अगर 30 मार्च तक यह कार्य पूरा नहीं किया गया तो वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि और संविदाकार पर दस लाख का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाए। कालिंदी कुंज के पास निर्माणाधीन प्रवेशद्वार के कार्य को लेकर उन्होंने वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक को चेतावनी और संविदाकार पर दस लाख रुपये जुर्माना लगाया। यहां भी स्पष्ट किया कि 30 मार्च तक कार्य पूरे नहीं हुए तो वरिष्ठ प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि और संविदाकार पर दस लाख रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाए। इसके अलावा नोएडा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की प्रगति भी संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संविदाकार पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, कहा कि अगर इसके बाद भी संविदाकार कार्य में तेजी नहीं लाएगा तो काली सूची में डाला जाएगा।

सेक्टर-54 वेटलैंड के गेट पर जब्त वाहन देखकर हुईं नाराज
सेक्टर-54 वेटलैंड पर जब सीईओ पहुंचीं तो वहां गेट पर काफी संख्या में पुराने वाहन खडे़ थे। उन्हें बताया गया कि ये वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। इस पर उन्होंने तत्काल ही वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर-54 के समानांतर बनी सड़क और नाले की दीवार के बीच घास लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed