{"_id":"68c42b1d2e2152bd3c0585b7","slug":"center-strict-on-mosquito-borne-diseases-in-delhi-ncr-noida-news-c-340-1-del1004-104607-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली-एनसीआर में मच्छर जनित बीमारियों पर केंद्र सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली-एनसीआर में मच्छर जनित बीमारियों पर केंद्र सख्त
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने सभी निकायों को तलब किया, सोमवार को करेंगे बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मच्छर जनित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। गत माह के अंत और इस माह की शुरूआत में दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश और यमुना नदी में आई बाढ़ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली और एनसीआर के तमाम प्रमुख निकायों के जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया है।
जेपी नड्डा ने सोमवार को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली के महापौर व एमसीडी के आयुक्त, एनडीएमसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, दिल्ली छावनी बोर्ड के सीईओ, गुरुग्राम के महापौर व नगर निगम के आयुक्त, साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहली बार दिल्ली-एनसीआर के इतने व्यापक दायरे के शहरी निकायों को एक साथ बुलाकर रणनीति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे, अस्पतालों में पर्याप्त बेड और दवाइयों की उपलब्धता, त्वरित जांच सुविधाएं और जन-जागरूकता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, निकायों को निर्देश दिया जा सकता है कि वे जलभराव वाले इलाकों की सफाई और नालों की तुरंत सफाई सुनिश्चित करें। दरअसल भारी बारिश और बाढ़ के बाद एनसीआर के कई हिस्सों में हालात चिंताजनक हो गए हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को डर है कि यदि तुरंत रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। उधर, नड्डा का पत्र आने के बाद दिल्ली के सभी निकायों ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है।