फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Center playing with the future of 28 crore workers: Sanjay

28 करोड़ कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा केंद्र : संजय

Thu, 06 Apr 2023 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Center playing with the future of 28 crore workers: Sanjay
कहा- भविष्य निधि के 1.57 लाख करोड़ रुपये डूबे तो जवाबदेही किसकी होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार प्रेसवार्ता में कहा कि देश के 28 करोड़ कर्मचारियों की भविष्य निधि का पैसा अदाणी की कंपनियों में लगाकर केंद्र की मोदी सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भविष्य निधि के 1.57 लाख करोड़ रुपये डूब गए तो जवाबदेही किसकी होगी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अदाणी की रेटिंग कम कर दी है। इसके बावजूद देश के करोड़ों कर्मचारियों का पैसा अदाणी की कंपनियों में लगाया जा रहा है। वहीं, आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट नहीं मिलती अदाणी पोर्ट और अदाणी इंटरप्राइजेज को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से हटाया जाए।






संजय सिंह ने कहा कि 2015 में मोदी ने फैसला लिया कि सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी, जिनका भविष्य निधि का पैसा कटता है, उनके पैसों से 50 कंपनियों के शेयर खरीदे जाएंगे। लोगों को यह जानकार हैरानी होगी कि इन 50 कंपनियों में दो कंपनियां अदाणी की हैं। इनके नाम अदाणी पोर्ट और अदाणी इंटरप्राइजेज हैं। जो कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए पैसा जमा करते हैं, उन पैसों से शेयर खरीदे गए। अदाणी का घोटाला एक महाघोटाला है। वहीं, रीना गुप्ता ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लिखा था कि अदाणी ग्रुप के शेयर का असली रेट पता नहीं चल रहा है। पूरी दुनिया के कई इंडेक्स में ग्रुप के शेयर थे। अमेरिका का सबसे बड़ा इंडेक्स मार्गंस स्टेनली के इंडेक्स ने यह निर्णय लिया कि अदाणी ग्रुप के असली शेयर का रेट पता नहीं चल रहा है तो हम इंडेक्स में कम महत्व देंगे, लेकिन हमारे देश के एनएसई ने कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed