फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Celebrating India Film Festival begins in Delhi

Noida News: दिल्ली में सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल शुरू

Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Celebrating India Film Festival begins in Delhi
-उत्सव में भारतीय सिनेमा की विविधता और संस्कृति की झलक दिखेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में शुक्रवार से सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल 2025 शुरू हुआ, जो भारतीय सिनेमा की विविधता और संस्कृति की झलक दिखाएगा। कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने सिरी औद्योगिक क्षेत्र में एनसीयूआई ऑडिटोरियम में इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया। इसमें मधुर भंडारकर, मनोज जोशी और इशिता भट्ट शामिल रहे।


कपिल मिश्रा ने कहा कि यह फेस्टिवल सिनेमा के जरिए भारत की कहानियों और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का शानदार मंच है। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार जल्द देश की सबसे बेहतर फिल्म और पर्यटन नीति लाएगी। दिल्ली को फिल्म शूटिंग का हब बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए बजट भी रखा गया है। उन्होंने आयोजकों, उत्तराखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल, सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन और ग्राफिसैड्स की तारीफ की। फेस्टिवल में 50 से ज्यादा फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स और फीचर फिल्म्स दिखाई जाएंगी, जो पर्यावरण, संस्कृति और देशभक्ति जैसे विषयों को छुएंगी। मधुर भंडारकर की इंडिया लॉकडाउन और भारतबाला की अहम भारतम की स्क्रीनिंग खास आकर्षण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed