{"_id":"6a830b772e198bf67008da66","slug":"celebrated-independence-day-by-planting-saplings-noida-news-c-1-noi1095-4620135-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पौधे लगाकर मनाया स्वतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पौधे लगाकर मनाया स्वतंत्र दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे लगाकर मनाया स्वतंत्र दिवस
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित पार्क में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत जागरूक नागरिक संगठन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कनेर के पौधे लगाए गए और इसके लिए फ्लावर बेड तैयार किया गया। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र बरनवाल ने बताया कि 15 अगस्त 2018 को इसी पार्क में पहला पौधरोपण कार्यक्रम हुआ था, जिसमें करीब ढाई हजार पौधे लगाए गए थे। पौधरोपण के दौरान तिरंगा लहराया गया, देशभक्ति के नारे लगाए गए और देशभक्ति गीत भी गाए गए।सीमा राय, मंजू तिवारी, शिखा भंडारी, नवीन पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर छाछ का प्रसाद भी लोगों में वितरित किया गया।