फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CDLU will develop sports facilities, plan is ready

Noida News: सीडीएलयू विकसित करेगा खेल सुविधाएं, प्लान तैयार

Thu, 11 Sep 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
CDLU will develop sports facilities, plan is ready
सिरसा। सीडीएलयू की खाली पड़ी जमीन। संवाद
सिरसा। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जहां मौजूदा खेल ग्राउंड को दुरुस्त करवाया जा रहा है। वहीं, भविष्य के अनुरूप भी प्लानिंग की जा रही है। क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग ने सालों से सीवरेज के गंदे पानी से भरी रहने वाली जमीन से विशेष लाइन बिछा दी है। इससे गंदे पानी का बहाव बंद हो गया और जमीन को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन इस जमीन पर अपना काम जल्द ही प्लानिंग के तहत शुरू करेगा। वहीं, इसके साथ लोगों की ओर से कब्जा की गई जमीन को छुड़ाने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। प्लानिंग के तहत गंदे पानी का रिसाव बंद होने के बाद अब विवि प्रशासन की ओर से इस जमीन पर खेल सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसकी मांग लंबे समय से विवि के विद्यार्थी कर रहे थे।
विज्ञापन


सीडीएलयू की मिनी बाईपास पर 38 एकड़ जमीन है। इसमें से 18 एकड़ के आसपास जमीन पर सालों से जन स्वास्थ्य विभाग का गंदा पानी बहकर जमा होता था। इस कारण कोई योजना विवि प्रशासन इस जमीन के लिए नहीं बना पाया। इसके अतिरिक्त बची हुई जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस जमीन को छुड़वाने के लिए विवि प्रशासन अब अपने प्रयास तेज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की यह जमीन बेहद कीमती है, क्योंकि यह मेडिकल कॉलेज के बिल्कुल सामने पड़ती है। ऐसे में खेल गतिविधियां व ग्राउंड आदि बनाने से मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों को भी लाभ मिल पाएगा।
अभी तक खेल गतिविधियों पर नहीं दिया गया था ज्यादा ध्यान
वर्ष 2003 में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की शुरूआत हुई थी। विवि में शिक्षण पर विशेष फोक्स किया गया। नए भवन बनाए गए, लेकिन खेल गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। खेल गतिविधियों के लिए इंडोर खेल सुविधा और एक खेल ग्राउंड ही विवि के पास है। विभिन्न प्रकार के अन्य खेलों की सुविधा विकसित नहीं की गई है, जिसकी मांग लंबे समय से विद्यार्थियों की ओर से की जाती रही है। यही कारण है कि नेशलन व इंटरनेशनल स्तर पर खिलाड़ी विवि से नहीं निकले हैं। महज सालाना खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाकर खेलों की दिशा में खानापूर्ति की जाती रही है।
युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी
कुलसचिव डाॅ. अशोक कुमार के अनुसार खेल गतिविधियां विवि स्तर पर होना बेहतर जरूरी है। जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है। स्कूल व कॉलेज स्तर पर खेलने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसलिए हमारा प्रयास है कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए और देश के लिए बेहतर खिलाड़ी भी आगे आएं।

---------------
सीडीएलयू की सालों से बेकार पड़ी जमीन के लिए विशेष योजना बनाई गई है। मेडिकल कॉलेज के सामने की खाली जमीन पर खेल सुविधाएं विकसित करने का प्लान बनाया गया है। विवि के पास मौजूदा समय में खेल सुविधाएं बेहद कम है। वहीं, कब्जा हुई जमीन के लिए भी योजना बनाई जा रही है, जल्द ही जमीन विवि अपने अंडर लेने वाला है।
- प्रो. विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article