{"_id":"6a6898edbebe09901c01d708","slug":"cctv-footage-showing-multiple-rounds-of-gunfire-following-financial-dispute-in-jewar-police-station-area-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर फायरिंग कांड: घर के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, CCTV आने के बाद तेज हुई जांच; गिरफ्तारी अब तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर फायरिंग कांड: घर के बाहर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, CCTV आने के बाद तेज हुई जांच; गिरफ्तारी अब तक नहीं
Tue, 28 Jul 2026 05:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:26 PM IST
सार
जेवर के जहांगीरपुर क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। दो महीने बाद फुटेज सामने आने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में चलीं कई राउंड गोलियां
- फोटो : CCTV
विस्तार
यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। लेनदेन के विवाद के चलते बदमाशों ने घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना के कई दिन बाद भी न तो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
घटना जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र की है। फायरिंग की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दोनों बदमाश बेखौफ होकर दोनों हाथों में हथियार लिए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि होटल के किराए और लेनदेन को लेकर आरोपियों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
यह घटना 25 मई 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उनका पुलिस पर भरोसा कम हुआ है। परिवार ने चौकी पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन