फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE cluster basketball competition from today

Noida News: सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आज से

Mon, 21 Jul 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE cluster basketball competition from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बालिका वर्ग सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली है। प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के स्पर्श ग्लोबल स्कूल में होगी। इसमें नाॅर्थ जोन के 120 स्कूलों के 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 23 से 27 जुलाई तक सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाली हैं। उत्तराखंड व यूपी से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, एटा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर आदि जिलों से टीमें भाग लेंगी। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रंधावा और आयोजन सचिव व स्पोर्ट्स एचओडी अजित नागर ने बताया कि सोमवार से टीमें स्कूल में आने शुरू हो गई हैं। खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था आयोजकों की ओर से विद्यालय में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed