फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE 12th students will again get a chance for practical exam

Noida News: सीबीएसई 12वीं के छात्रों को फिर मिलेगा प्रैक्टिकल परीक्षा का मौका

Sat, 16 Mar 2024 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th students will again get a chance for practical exam
-पत्राचार विद्यालयों के हर स्ट्रीम के प्रायोगिकी परीक्षा से छूटे छात्र दे सकते हैं परीक्षा
विज्ञापन


-20 व 21 मार्च को होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र न लेने वाले छात्र नहीं हो सकेंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के पत्राचार विद्यालयों में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सीबीएसई पत्राचार विद्यालय की किसी भी स्ट्रीम की प्रैक्टिकल परीक्षा देने से छूटे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दे रहा है। ऐसे छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 व 21 मार्च को होगी। इस बीच जिन छात्रों ने पत्राचार विद्यालय से अपना सीबीएसई प्रवेश पत्र नहीं लिया है वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया, बारहवीं के सभी स्ट्रीम के छात्र जो किन्हीं कारणों से किसी भी विषय की सीबीएसई प्रैक्टिकल 2023-24 की परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। इस संबंध में फाइनल नोटिस शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट के पत्राचार विद्यालय आइकन पर 18 मार्च को उपलब्ध होगा। इस शेड्यूल के बाद किसी भी छात्र को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। पत्राचार विद्यालय ने ऐसे सभी छात्रों को खुद को अपडेट रखने के लिए निर्देशित किया है। इन छात्रों को निर्धारित तिथि और आवंटित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि छात्रों को मूल प्रवेश पत्र, विषय से संबंधित प्रोजेक्ट-फाइलें, असाइनमेंट और स्वयं की आवश्यक स्टेशनरी वस्तुएं लानी होंगी। जिन छात्रों ने पत्राचार विद्यालय से अपना सीबीएसई प्रवेश पत्र नहीं लिया है वे इस अवसर का लाभ नहीं ले सकेंगे। वहीं दसवीं कक्षा के सभी स्ट्रीम के छूटे हुए छात्रों को सीबीएसई आंतरिक मूल्यांकन में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों को 18 मार्च व 19 मार्च को सुबह 10 बजे से तीन बजे अनिवार्य रूप से पत्राचार विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी आंतरिक मूल्यांकन से छूटे हुए छात्रों को दिया जाने वाला अंतिम अवसर है। छात्रों को एडमिट कार्ड, विषय से संबंधित प्रोजेक्ट-फाइलें-असाइनमेंट और स्वयं की आवश्यक स्टेशनरी वस्तुएं लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed