फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cattle in a bad condition in Faleda's Gaushala

Noida News: फलेदा की गोशाला में बदतर हालत में गोवंश

Sun, 14 Sep 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Cattle in a bad condition in Faleda's Gaushala
-ग्रामीणों ने गोवंश संचालक पर लगाया सरकारी अनुदान काे हजम करने का आरोप
विज्ञापन

-गोवंश के गड्ढे में फंसकर तड़पने का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। गोवंशों को सड़क से हटाकर बेहतर सुविधा के साथ गोशालाओं में रखने के दावों के बीच स्थिति उलट नजर आ रही है। रबूपुरा के फलेदा गांव स्थित गोशाला में ही देखिए, यहां गोवंश बदतर हालत में जीवनयापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने गोशाला में गड्ढे में फंसी गाय और गोवशों के हालात पर वीडियो वायरल किया है। ग्रामीणों ने गोशाला संचालक और अधिकारियों पर सरकार से मिलने वाली राशि हजम करने और गोवंशों की बदतर हालत का जिम्मेदार ठहराया है।

गांव फलेदा स्थित डेहरी मंदिर के समीप स्थित गोशाला का गांव के एक ग्रामीण ने वीडियो वायरल किया है। वीडियो में एक गाय कीचड़ से भरे एक गड्ढे में फसकर बाहर निकलने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। गड्ढे में फिसलन और कम जगह के चलते गाय उससे बाहर नहीं निकल पा रही है। पूरी गोशाला में जगह-जगह इस तरह के गड्ढे हैं। ग्रामीण का आरोप है कि इस तरह से गड्ढों में फसकर कई गोवंशों की जान चली जाती है। जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीण का दावा है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति दयनीय है। प्रशासन पर गौशाला की उदासीनता के चलते आए दिन यहां गोवंशों की मौत होती रहती है।
विज्ञापन

गड्ढों में तड़पते गोवंशों को लावारिस कुत्ते खींच लेते हैं और उनका शिकार तक कर लेते हैं। गोशाला करीब 90 बीघा भूमि में बनी है। गोशाला में सरकार और यमुना विकास प्राधिकरण से गोवंशों के रखरखाव के लिए भारी धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इसके बावजूद संचालक उनका ध्यान नहीं रखते और गोवंश भूखे प्यासे तड़पकर मर जाते हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed