फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cash and goods of hundred passengers were grabbed by giving lift, two miscreants arrested

लिफ्ट देकर सौ यात्रियों का नकदी-सामान हड़पा, दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods of hundred passengers were grabbed by giving lift, two miscreants arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्घ नगर और गाजियाबाद में लगभग सौ लोगों को लिफ्ट देकर रुपये व कीमती सामान हड़पने वाले दो बदमाशों को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 हजार रुपये, बलेनो कार, दो स्कूटी, एक बाइक, दो ओवन, चार जोड़ी महंगे जूते व एक लाख का मोबाइल बरामद किया है। आरोपी लूटी गई रकम से शौक पूरा करने के लिए कीमती सामान खरीद लेते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी परी चौक और कविनगर के आसपास अधिक वारदात करते थे।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हाल ही में सिकंदराबाद निवास बुजुर्ग राकेश कुमार व एक अन्य व्यक्ति ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परी चौक पर घर जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें लिफ्ट देकर नकदी हड़प ली और डेबिट कार्ड से रुपये भी निकालकर फरार हो गए। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सूरजपुर के तिलपता निवासी इमरान और नदीम को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए वाहन आरोपी इमरान के नाम पर है। दोनों इन्हीं वाहनों को नंबर प्लेट बदलकर वारदात में प्रयोग करते थे और घटना के बाद असली नंबर प्लेट लगा लेते थे। पुलिस ने परी चौक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें पता चला कि आरोपी घटना करने के बाद वेनिस मॉल में गए हैं। यहां से कीमती जूते आदि खरीदे हैं। आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी का कहना है कि आरोपी पूर्व में एक बार कविनगर में पकड़े गए थे। गिरोह में अन्य आरोपी भी तो शामिल नहीं है इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्स में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक लाख का मोबाइल, 32 हजार के जूते
आरोपी अधिक पढ़े लिखे नहीं हैं, लेकिन शौक पूरा करने के लिए लंबे समय से लोगों को लिफ्ट देकर ठगी का शिकार बना रहे थे। आरोपी बुजुर्गों को अधिक निशाना बनाते हैं। इनसे 32 हजार रुपये कीमत के दो जोड़ी नए जूते और एक लाख की कीमत का मोबाइल भी बरामद हुआ है। सभी सामान आरोपियों ने यात्रियों से हड़पी गई रकम से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को ऐसे बनाते थे शिकार
पकड़े गए दोनों बदमाशों में से एक परी चौक के पास स्कूटी लेकर खड़ा हो जाता था। वहीं, दूसरा आरोपी इधर-उधर घूमता और वाहन की तलाश में खड़े लोगों की निगरानी करता था। इसके बाद स्कूटी सवार यात्री के पास आकर बताता कि उनकी कोरियर का सामान ले जाने वाली गाड़ी उन्हें उनके गंतव्य पर छोड़ देगी जो कुछ दूर खड़ी है। इसके बाद दूसरा आरोपी भी स्कूटी सवार से लिफ्ट मांगता और यात्री के साथ ही स्कूटी पर बैठ जाता। आरोपी कुछ दूरी पर जाकर यात्री को बताते कि उनकी कार व उसमें रखे सामान की चेकिंग कोरियर के दफ्तर में करानी होगी। इसके बाद दूसरा आरोपी स्कूटी सवार को अपना सामान पैसे, डेबिट कार्ड आदि निकालकर दे देता और पिन भी बताता। इससे झांसे में आकर यात्री भी ऐसा ही करता। इसके बाद स्कूटी सवार अपनी जेब से कागज की गड्डी जिसके ऊपर दो हजार का नोट लगा होता, यात्री को थमाते और चालाकी दिखाते हुए नोट निकालकर अपने पास रख लेते। इसके बाद यात्री से कहते कि वह दफ्तर में एंट्री कराकर और गाड़ी लेकर आते हैं और फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed