फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case will be filed on wrong information of theft, will go to jail

Noida News: चोरी की गलत सूचना पर दर्ज होगा केस, जाएंगे जेल

Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed on wrong information of theft, will go to jail
सिद्धार्थनगर। चोर के शोर के बीच लूट और चोरी की फर्जी सूचनाओं से पुलिस परेशान हो गई है। रविवार को मोहाना, खेसरहा में चोरी और भवानीगंज क्षेत्र में लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकला। मोहाना और खेसरहा थाना क्षेत्र के नासिरगंज में चोरी की जानकारी डायल-112 और थाने को दिया गया। पुलिस दौड़ी और परेशान हुई। अंत में जांच में मामला फर्जी पाया गया। ऐसे में एसपी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई चोरी और लूट की फर्जी सूचना देता है, अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी की सूचना भागी पुलिस : ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के टोला चौरीजोत निवासी सादिक अली ने रविवार की रात करीब आठ बजे घर में चोर घुसने की सूचना मोहाना थाने पर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने जांच की तो पीड़ित तथा मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने बताया कि छत से बारिश के कारण कुछ सीमेंट के टुकड़े टूटकर गिरने से बच्चे डर गए व गलतफहमी में बता दिए कि छत से कोई कूदा है। मोहाना थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि झूठी सूचना देना न केवल सामाजिक व्यवस्था को बाधित करता है। झूठी, भ्रामक अथवा निराधार सूचना देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed