{"_id":"61ca1b6b00716e06b550e5ae","slug":"case-registered-against-four-people-of-in-laws-side-noida-news-noi623739356","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-24 पुलिस ने आईटी के कर्मचारी को आत्महत्या के मामले में उसके सास-ससुर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दरोगा को क्लीन चिट दे दी है। प्राधिकरण के जल विभाग में तैनात मूल रूप से अलीगढ़ निवासी सतेंद्र सिंह सेक्टर-54 में सपरिवार रहते हैं। उन्होंने सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत देकर बेटे मोहित ठाकुर की मौत के लिए उसके सास रईसा खातून, ससुर सलीम, चाचा दिलशाद और नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवक ने सुसाइड नोट में चौकी इंचार्ज का भी नाम लिखा था। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने दरोगा की सीडीआर निकाली तो पाया कि युवक से एक बार संक्षिप्त बात हुई थी। इसके अलावा दरोगा ने अपना जवाब भी दे दिया। इसके आधार पर पुलिस ने दरोगा को क्लीन चिट दे दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मोहित ने मई 2021 में गिझौड़ निवासी दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। जिसके बाद युवती के पिता सलीम ने मोहित के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। युवक और युवती बालिग थे इसलिए पुलिस ने दोनो को छोड़ दिया। इसके बाद युवक-युवती जयपुर चले गए थे और लगभग 5 माह तक वहीं साथ रहे। आरोप है कि लौटने पर अक्तूूबर में युवती के परिजन घर ले गए थे। आरोप है कि उन्होंने मोहित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बार बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर मोहित ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मोहित ने सुसाइड नोट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।