फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case registered against five including scrap mafia in gang misdeed case

Noida: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में स्क्रैप माफिया समेत पांच पर केस, युवती को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

Tue, 02 Jan 2024 06:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 06:48 AM IST
सार

मामला पिछले साल 19 जून का है। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वजह से पीड़िता ने अब शिकायत की है।

विज्ञापन
Case registered against five including scrap mafia in gang misdeed case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सरिया और स्क्रैप माफिया रवि समेत पांच लोगों के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों राजकुमार, आजाद और विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी रवि और महेमी फरार हैं। मुख्य आरोपी का परिवार राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। मामला पिछले साल 19 जून का है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गौतमबुद्ध नगर निवासी युवती ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई। नौकरी लगवाने का झांसा देकर राजकुमार ने उसे सभी शैक्षिक दस्तावेज के साथ बरौला गांव में बुलाया। वहां राजकुमार और उसका साथी महेमी मिले। दोनों ने कहा, रवि हमारे बॉस हैं। हम आपको उनसे मिलवा देंगे और वह आपकी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि 19 जून को राजकुमार और महेमी युवती को कार से गार्डन गैलेरिया मॉल में ले गए। दोनों ने गाड़ी पार्किंग में लगा दी। वहां पर तीन और लड़के आए। तीनों का परिचय रवि, आजाद और विकास के रूप में करवाया गया। सभी के हाथों में हथियार थे।

विज्ञापन

आरोप है कि रवि ने गाड़ी में युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि वह बहुत दबंग और पैसे वाले हैं। अगर यह बात किसी को बताई तो घटना का वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी तो वह सहम गई। इसके बाद भी जब आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल और परेशान करना बंद नहीं किया तो 30 दिसंबर को उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस वजह से पीड़िता ने अब शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराया। फरार आरोपियों के लिए टीम गठित कर गई, जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

मुख्य आरोपी को मिली है पुलिस सुरक्षा
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी रवि को कई सालों से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। पूर्व में रवि के भाई दादूपुर दनकौर निवासी हरेंद्र प्रधान का राजनीति में कद लगातार बढ़ रहा था। इस वजह से वह स्क्रैप और सरिया के कारोबार में भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। इसी कारण साल 2015 में ग्रेनो के नियाना गांव में शादी समारोह में हरेंद्र और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी, भाई रवि सहित परिवार के अन्य लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में रवि के फरार होने पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed