फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed on court's order in fraud case of Rs 1.37 crore

Noida News: 1.37 करोड़ की ठगी मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed on court's order in fraud case of Rs 1.37 crore
-आरोपी ने फर्जी चेक के जरिए विधवा का प्लॉट करा लिया अपने नाम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जमीन के सौदे में फर्जी चेकों के जरिए करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दनकौर क्षेत्र की एक विधवा महिला और उसके बेटों को आरोपी ने लाखों रुपये का झांसा देकर ठगा और प्लॉट का बैनामा अपने नाम करा लिया। जब महिला ने चेक बैंक में जमा किए तो पता चला कि यह चेक किसी भी बैंक द्वारा जारी ही नहीं किए गए थे। मामले में केस दर्ज कराने के लिए महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

शांति देवी का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा 710 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया गया था। पति की मृत्यु के बाद शांति देवी और उनके पुत्र मनोज और विनोद इस प्लॉट के मालिक और काबिज थे। गांव के ही सिंहराज ने इस प्लॉट की खरीद-फरोख्त का सौदा 1 करोड़ 37 लाख 95 हजार रुपये में तय किया। इसके तहत आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में नकद, चेक और आरटीजीएस के जरिए भुगतान करने का दावा किया। आरोपी ने शुरूआत में कुछ रकम दी, लेकिन बाद में चेक दिए गए। शांति देवी ने 25 मई 2018 को उपनिबंधक सदर थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्री करा दी। लेकिन असली धोखाधड़ी तब सामने आई जब महिला ने चेक बैंक में जमा किए। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed