{"_id":"689b4105f860755a500d9020","slug":"case-filed-on-court-order-in-land-dispute-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71400-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भूमि विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भूमि विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-71 नोएडा में रहने वाले अमित कुमार श्यौरान ने केस दर्ज कराया है कि वह मैसर्स क्रॉसवुड काउंटी एस्टेट एलएलपी के अधिकृत पार्टनर व प्रतिनिधि हैं। कंपनी ने गांव नमौली में जमीन खरीदी थी।
इस भूमि का स्वामित्व एलएलपी के पास है। 8 जून 2025 को वह अपनी टीम व मजदूरों के साथ जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने पहुंचे थे। इससे पहले संबंधित भूमि विवाद पर न्यायालय ने 5 मई 2025 को आदेश पारित करते हुए पूर्व वाद को खारिज कर दिया था जिससे निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। इसके बावजूद सतीश चंद्र, आशीष, मनोज, सुनील, संदीप पहलवान, सीपी सिंह कसाना, शेखर पहलवान और केशराम पहलवान ने पीड़ित और उनके साथियों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। सतीश चंद्र और आशीष ने तमंचे से फायर किया। इससे बचने के लिए पीड़ित और उनके साथी वहां से भागने को मजबूर हुए। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।