फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car seized and one arrested for celebrating on Noida Elevated Road video viral

सड़क पर जश्न पड़ा भारी: नोएडा एलिवेटेड रोड पर फायर गन से आतिशबाजी, चालान कटा... आरोपी गिरफ्तार; महिला की तलाश

Thu, 19 Oct 2023 11:12 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 11:12 AM IST
सार

नोएडा की सड़क पर फायर गन से आतिशबाजी करना एक युवक और युवती को भारी पड़ गया। मामले में सेक्टर-24 थाना पुलिस ने इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
Car seized and one arrested for celebrating on Noida Elevated Road video viral
नोएडा के एलिवेटेड रोड पर मनाया जश्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर कार रोककर फायर गन से आतिशबाजी कर जश्न मनाने पर यातायात पुलिस ने कार जब्त कर 27,500 रुपये का चालान काटा है। मामले में सेक्टर-24 थाना पुलिस ने इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन

वहीं वीडियो में युवक के साथ दिख रही युवती की तलाश जारी है। एलिवेटेड रोड पर जश्न मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। करीब 32 सेकेंड के वीडियो में सड़क किनारे कार खड़ी कर युवक और युवती नाचते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन



युवती फायर गन से अनार जैसी आतिशबाजी करती दिख रही। युवती फायर गन को सड़क पर चारों ओर घुमाती दिख रही है। डीसीपी नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कार को सीज कर दिया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed