फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   car loaded with 22 boxes of illegal liquo

Noida News: अवैध शराब की 22 पेटियों से भरी कार पकड़ी, एक दबोचा

Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
car loaded with 22 boxes of illegal liquo
तावडू। सीआईए टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 22 पेटियों से भरी एक क्रेटा कार को पकड़ा है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीआईए तावड़ू प्रभारी मेहन्द्र को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहरुख उर्फ हबली निवासी धमाला अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त है। जो एक कार में अवैध शराब लेकर बावला रेलवे पुल के नीचे से निकलकर जाएगा। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद ही आई एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी भगा ली, लेकिन कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया गया। इसकी तलाशी के दौरान गाड़ी से 12 पेटी अवैध देसी शराब, 3 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और 5 पेटी टुबोर्ग बीयर बरामद हुई। कुल मिलाकर 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गईं। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान शाहरुख उर्फ हबली निवासी धमाला थाना फिरोजपुर झिरका बताई। इसके अलावा बताया कि वह यह शराब बेचने के उद्देश्य से ला रहा था। तावड़ू सदर थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed