{"_id":"683eb5601db0dcf3670f798d","slug":"car-hit-a-young-man-in-noida-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कार सवार का कहर: युवक को मारी टक्कर, तीन से चार फीट उछलकर नाले में गिरा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कार सवार का कहर: युवक को मारी टक्कर, तीन से चार फीट उछलकर नाले में गिरा, वीडियो वायरल
Tue, 03 Jun 2025 02:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:15 PM IST
सार
नोएडा में एक तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। जहां सड़क पर एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद थार सवार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
तेज रफ्तार थार ने युवक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 53 में तेज रफ्तार थार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवक तीन चार फीट उछलकर नाले में जा गिरा। हादसे के बाद थार सवार भाग निकाल। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
नोएडा में गुंडों ने थार से एक युवक को टक्कर मार दिया बेचारा उछलकर नाली में गिरा इससे आप अंदाजा लगा सकते हो यूपी में कानून का क्या हाल है, @noidapolice इसपर जल्द से जल्द कार्यवाही करें ताकि लोगों को कानून का डर रहे. pic.twitter.com/ZpU38vGhrE
विज्ञापन विज्ञापन— SARFARAZ SIDDHARTHNAGRI (@KHANSARFARAZ505) June 3, 2025
उसके सिर पर चोट लगी हुई है। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार थार सवार उसे टक्कर मारता है और युवक नाले में जाकर गिर जाता है।